Tag: जौनपुर समाचार
माता-पिता की प्रतिमा स्थापित करना संस्कारों को संजोने का संदेश : बृजेश सिंह
सीहीपुर स्थित सोनानन्दन नीलदीप एकेडमी में विद्यालय प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह के माता-पिता की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने माता-पिता के सम्मान और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।
शिक्षक एमएलसी पद के लिए धर्मेंद्र कुमार यादव ने दाखिल किया नामांकन
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी पद के लिए धर्मेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने शिक्षकों के हित, अधिकार और सेवा सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बताते हुए दूसरा सेट सोमवार को दाखिल करने की बात कही।
बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में झुका खंभा
जौनपुर के अहियापुर स्थित बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में झुका विद्युत खंभा सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े कर रहा है। कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही के बीच स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताई है।
बरसठी स्टेशन पर रेल लाइन और प्लेटफॉर्म का काम शुरू
बरसठी रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइन और प्लेटफॉर्म निर्माण की दिशा में पहल हुई है। 4 अक्टूबर को निर्माण सामग्री पहुंचने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी है। लंबे समय से विकास की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों को अब रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।
बांस के भाले से शुरू हुआ सफर, अब ओलंपिक में पदक जीतने का लक्ष्य
जौनपुर के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव ने बांस से बने भाले से अभ्यास शुरू कर एशियाई खेल-2026 में कांस्य पदक जीतने तक का सफर तय किया। जिलाधिकारी ने रोहित और उनके पिता सभाजीत यादव को सम्मानित किया। अब रोहित का लक्ष्य 2028 ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
दुर्गा पूजा में अराजकता बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुंगराबादशाहपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। प्रत्येक पंडाल में 10 सदस्यीय सुरक्षा टीम, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था अनिवार्य होगी। हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिना नंबर प्लेट दौड़ रहा स्कूल वाहन, क्षमता से दोगुने बच्चे बैठे
वाहन पर न स्कूल का नाम दर्ज न इमरजेंसी नंबर, बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालशाहगंज। नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर...
संतान की दीर्घायु की कामना में महिलाओं ने रखा जितिया व्रत
जौनपुर में संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने श्रद्धा के साथ जितिया व्रत रखा। लाइन बाजार मंदिर में भगवान जीमूतवाहन की पूजा हुई और रविवार को सूर्योदय के बाद पारण किया जाएगा।
दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 89 शिकायतें, आठ का मौके पर निस्तारण
जौनपुर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम सैमुअल पाल एन. ने अधिकारियों को शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
भगत सिंह के विचारों को आचरण में उतारें युवा : धनंजय सिंह
जौनपुर के बंसफा में आयोजित शाम इंकलाबी कार्यक्रम में धनंजय सिंह ने युवाओं से भगत सिंह के विचारों को आचरण में उतारने, सामाजिक भेदभाव मिटाने और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
एससीके ग्रुप समारोह में रमेश यादव को मिली अर्टिगा कार
मुंगराबादशाहपुर के कुंवरपुर में आयोजित एससीके ग्रुप के सम्मान समारोह में श्याम ग्रुप के रमेश यादव को अर्टिगा कार प्रदान की गई। अन्य सदस्यों को भी विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया।

