Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरसठी स्टेशन पर रेल लाइन और प्लेटफॉर्म का काम शुरू

बरसठी स्टेशन पर रेल लाइन और प्लेटफॉर्म का काम शुरू

4 अक्टूबर को पहुंची निर्माण सामग्री, लंबे आंदोलन के बाद विकास कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी

बरसठी। जंघई-जफराबाद रेलखंड स्थित बरसठी रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल हुई है। रविवार, 4 अक्टूबर को स्टेशन पर प्रस्तावित अतिरिक्त रेल लाइन और प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए पहली ट्रक से सामग्री पहुंची। इससे निर्माण कार्य आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।

निर्माण को लेकर लखनऊ के ठेकेदार श्रीवास्तव से सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना की वार्ता हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्टेशन के विकास की मांग को लेकर अन्ना लंबे समय से रेल आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार रेल रोककर अपनी मांग रेलवे और प्रशासन तक पहुंचाई।

समर्थकों का कहना है कि आंदोलन के दौरान अन्ना और उनके साथियों को जेल भी जाना पड़ा था। अब स्टेशन पर निर्माण की पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों को उम्मीद है कि अतिरिक्त रेल लाइन और प्लेटफॉर्म बनने से रेल संचालन बेहतर होगा और यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।

उधर, सलखापुर स्टेशन पर भी निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। हालांकि, बरसठी स्टेशन की परियोजना पूरी होने की समयसीमा और निर्माण की आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।