Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कार्यों का उद्घाटन किया।
Homeअपना जौनपुरभगत सिंह के विचारों को आचरण में उतारें युवा : धनंजय सिंह

भगत सिंह के विचारों को आचरण में उतारें युवा : धनंजय सिंह

बंसफा में शाम इंकलाबी कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता और भेदभाव मिटाने पर जोर

जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से बंसफा स्थित नागेश्वर सिंह घाट पर आयोजित शाम इंकलाबी कार्यक्रम में देशभक्ति, शहादत और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया। पूर्व सांसद एवं सभा के संस्थापक धनंजय सिंह ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के विचारों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।

भगत सिंह की जयंती के बाद तथा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तीनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों को याद किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

सामाजिक भेदभाव मिटाने का दिया संदेश

अपने संबोधन में धनंजय सिंह ने कहा कि भगत सिंह के लिए आजादी का अर्थ केवल विदेशी शासन से मुक्ति नहीं था। वे ऐसा समाज चाहते थे, जहां शोषण, अन्याय और भेदभाव के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए सामाजिक भेदभाव समाप्त करना जरूरी है। युवाओं को साहस, तर्कशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना अपनानी चाहिए।

उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित लोगों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। आयोजन का समापन राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।