Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

लेखपालों ने खोला मोर्चा, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

शाहगंज तहसील के लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांगों का समाधान नहीं होने पर 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
Homeअपना जौनपुरएससीके ग्रुप समारोह में रमेश यादव को मिली अर्टिगा कार

एससीके ग्रुप समारोह में रमेश यादव को मिली अर्टिगा कार

मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कुंवरपुर स्थित दिव्य कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में एससीके ग्रुप की ओर से उपहार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्याम ग्रुप के रमेश यादव को प्रथम पुरस्कार के रूप में अर्टिगा कार की चाबी सौंपी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के प्रमुख डॉ. सतीश चंद्र कन्नौजिया ने भगवान श्री श्याम जी और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में अन्य सदस्यों को फ्रिज, वाशिंग मशीन, वाटर कूलर और दीवार घड़ी सहित विभिन्न उपहार प्रदान किए गए। श्याम ग्रुप के प्रमुख सदस्यों को घड़ियां पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. कन्नौजिया ने मिथिलेश कुमार और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार बिंद (एडवोकेट) ने किया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य, विभिन्न टीमों के प्रमुख, कारोबारी प्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।