अहियापुर स्थित परिसर में टेढ़े पोल को लेकर उठे सवाल, हादसे की आशंका
जौनपुर। शहर के अहियापुर स्थित बिजली विभाग के उपखंड कार्यालय परिसर में एक विद्युत खंभा लंबे समय से एक ओर झुका हुआ है। इससे परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यहां कर्मचारियों के साथ विभिन्न कार्यों से आम लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में झुके खंभे को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि तेज हवा और बारिश के दौरान पोल गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने खंभे की स्थिति पर ध्यान देकर संभावित हादसे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


