जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का बुधवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने संबंधित वार्डों में पहुंचकर कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
इन वार्डों में कराए गए निर्माण कार्य
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड कल्याणपुर टीचर्स कॉलोनी में फिरत राम पांडेय के मकान से रवि सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य कराया गया।
मोहल्ला करौकातपुर की हरिजन बस्ती में संजय प्रजापति के घर से मोहन के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण कराया गया।
इसी तरह वार्ड चकचक्याअली के मोहल्ला बलुआघाट निषाद बस्ती में आत्म प्रकाश यादव के मकान से रामलाल व रामनरेश के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और पीवीसी पाइप के माध्यम से जलनिकासी का कार्य कराया गया।
मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी में कुआं से शिवकुमार मौर्य के मकान होते हुए भगवान कॉलोनी के मकान तक नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराया गया।
बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोकार्पण के दौरान स्थानीय सभासदों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में आनंद निषाद (बच्चा), सभासद तिवारी सेट, राजेंद्र प्रसाद राजभर, अधिशासी अधिकारी अवधेश राय, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, प्रकाश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, तिलकराज यादव, सभासद संजीव सिंह, रानी मौर्या, भुवनेश्वर यादव, अनिरुद्ध मौर्य, रवि मौर्य, प्रितेश वर्मा, रोहित मौर्य, गुलजार अली, संतोष शुक्ला, वैचन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव और दीपक शुक्ला सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


