Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कार्यों का उद्घाटन किया।
Homeअपना जौनपुरपुलिस बूथ से महज सौ मीटर दूर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान

पुलिस बूथ से महज सौ मीटर दूर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान

सिद्धीकपुर चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक लगा रहा जाम, यातायात सुचारु कराने नहीं पहुंची पुलिस

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर चौराहे पर बुधवार दोपहर जौनपुर-शाहगंज-लुंबिनी मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि जिस स्थान पर जाम लगा था, वहां से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ स्थित है। इसके बावजूद जाम हटवाने और यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से सड़क के दोनों तरफ आवागमन प्रभावित हो गया। दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, स्कूली बच्चों, मरीजों और जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

आए दिन जाम और विवाद से परेशान हैं स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिद्धीकपुर चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस बूथ से महज सौ मीटर दूर स्थित इस चौराहे पर आए दिन मारपीट और विवाद की घटनाएं भी होती रहती हैं। समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस चौकी चौराहे के इतने करीब है तो जाम लगने की स्थिति में तत्काल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालनी चाहिए।

लोगों ने उच्चाधिकारियों से सिद्धीकपुर चौराहे पर नियमित पुलिसकर्मियों की तैनाती करने, जाम से निजात दिलाने और आए दिन होने वाले विवादों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम जनता को आवागमन की परेशानी से राहत मिल सके।