Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कार्यों का उद्घाटन किया।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, स्कॉर्पियो से कुचलकर दो की मौत, सात...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, स्कॉर्पियो से कुचलकर दो की मौत, सात घायल

चक मुफ्तफाबाद में जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 20 वर्षीय अमित यादव और 40 वर्षीय इंदु देवी की गई जान

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर हाईवे से सटे चक मुफ्तफाबाद में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान अमित यादव (20 वर्ष), पुत्र श्रवण यादव तथा इंदु देवी (लगभग 40 वर्ष), पत्नी मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने का आरोप सामने आया। वाहन की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सात लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

घटना में घायल निलेश यादव (24 वर्ष), पुत्र राजेंद्र यादव, राजनाथ यादव (65 वर्ष), राज कुमार (45 वर्ष), पुत्र पहना लाल, साहब लाल (22 वर्ष), पुत्र राज अवध, मनोज यादव (45 वर्ष), पुत्र राजदेव यादव, शांति यादव (20 वर्ष), पुत्र प्यारे लाल तथा किशन यादव (16 वर्ष), पुत्र लल्लू यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में सभी का उपचार चल रहा है। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। महज 20 वर्ष की उम्र में अमित की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, इंदु देवी की असमय मौत से उनके परिवार में मातम छा गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

जमीन विवाद में स्कॉर्पियो के इस्तेमाल पर उठे सवाल

घटना के बाद जमीन संबंधी विवादों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर था? क्या पहले से कोई रंजिश चल रही थी? विवाद के दौरान स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने की नौबत कैसे आई? इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों को वाहन से कुचलने का गंभीर आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।