Tag: केराकत

HomeTagsकेराकत

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

सीएचसी के मुख्य गेट पर गड्ढे, आसपास गंदगी से परेशानी

केराकत सीएचसी के मुख्य गेट पर जगह-जगह गड्ढों और आसपास फैली गंदगी से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सफाई और रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की है।

आंधी-पानी ने धान की तैयार फसल को खेतों में गिराया

केराकत क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई। नदौली समेत कई गांवों के किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एनएच-233 से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा प्रतिकर

एनएच-233 चौड़ीकरण से प्रभावित केराकत क्षेत्र के 20 गांवों के किसानों के प्रतिकर भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम सैमुअल पाल एन. ने किसानों से वार्ता कर लंबित मामलों की जानकारी ली और जरूरी अभिलेख जल्द जमा कराने को कहा।

केराकत में छह युवकों से मारपीट, एक का सिर फोड़ा

केराकत क्षेत्र के तराव (बगही) गांव में तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे छह युवकों पर हमला करने का आरोप है। हमले में प्रीतेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित पक्ष ने तीन घायलों का मेडिकल न कराने का भी आरोप लगाया है।

स्पोर्ट्स इंजरी के बाद खेल में वापसी पर चिकित्सकों ने साझा किए अनुभव

चंदवक स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सेंटर पर रिटर्न टू प्ले आफ्टर एशियल रिकंस्ट्रक्शन विषय पर नि:शुल्क वेबिनार आयोजित हुआ। चिकित्सकों ने स्पोर्ट्स इंजरी, फिजियोथेरेपी और चोट के बाद खेल में सुरक्षित वापसी से जुड़े अनुभव साझा किए।

केराकत में हाईटेंशन तार की चपेट में महिला गंभीर, ट्रांसफार्मर हटाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

केराकत के बलईपुर गांव में चकमार्ग के पास झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

एनएच-233 प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर ज्ञापन, ब्याज सहित भुगतान की मांग

एनएच-233 के निर्माण और भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लंबित मुआवजे को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ब्याज सहित भुगतान, जर्जर सड़क पर टोल रोकने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

चंद माह में ही धंस गई लाखों की सीसी सड़क

केराकत के सरोज बड़ेवर गांव में करीब 175 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण के तीन-चार माह बाद ही कई स्थानों पर धंसने लगी। ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, कान्हा के स्वागत को तैयार जौनपुर

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों और पंडालों में झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी समेत सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की नई कार्यकारिणी गठित

केराकत में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी गठित की गई। योगेंद्र यादव को अध्यक्ष और अमित यादव को तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बांधी राखी

केराकत में रक्षाबंधन पर्व पर सेवा संस्थान (ओम शांति) की ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल और प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल को राखी बांधी। इस दौरान तिलक और आरती की गई।

घर में डांट से नाराज युवक ने खुद को आग लगाई, 25 प्रतिशत झुलसा

केराकत के बंबावन गांव के समीप घर में डांट से नाराज युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक करीब 25 प्रतिशत झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Categories

spot_img