केराकत। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की बैठक रविवार को सिहौली चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद, जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव और प्रभारी धर्मेंद्र कुमार बिंद की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में अमित यादव को तहसील प्रभारी, रामशरण यादव को संरक्षक, योगेंद्र यादव को अध्यक्ष, डॉ. वीरेंद्र यादव और गुड़िया राज को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा अजय कुमार दुबे को महासचिव, राजीव चौहान, रामनारायण गौतम और रामफेयर शर्मा को तहसील सचिव, हरिकेश्वर शुक्ला को मीडिया प्रभारी, प्रभात यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं राजेश यादव पुजारी और मिथिलेश गुप्ता को संगठन मंत्री तथा मनीष पाठक को विधिक सलाहकार बनाया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और पत्रकारिता के लिए बेहतर वातावरण बनाने के लिए संगठन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने पर भी सहमति बनी। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


