Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्पोर्ट्स इंजरी के बाद खेल में वापसी पर चिकित्सकों ने साझा किए...

स्पोर्ट्स इंजरी के बाद खेल में वापसी पर चिकित्सकों ने साझा किए अनुभव

चंदवक। तहसील क्षेत्र के चंदवक बाजार स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सेंटर पर रविवार को ऑल इंडिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘रिटर्न टू प्ले आफ्टर एशियल रिकंस्ट्रक्शन’ विषय पर नि:शुल्क वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने स्पोर्ट्स इंजरी और चोट के बाद खेल गतिविधियों में वापसी से जुड़े चिकित्सकीय अनुभव साझा किए।

स्पोर्ट्स इंजरी से बचाव की दी जानकारी

वेबिनार की मुख्य वक्ता पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मयूरी सक्सेना रहीं। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क वेबिनार और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से चिकित्सकों और आमजन को दैनिक जीवन में आने वाली शारीरिक समस्याओं से बचाव तथा भौतिक चिकित्सा के लाभों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

एसोसिएशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नीरज यादव ने युवाओं को खेल के दौरान होने वाली चोटों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने चोट लगने के बाद सही चिकित्सकीय सलाह और उपचार के महत्व पर भी जानकारी साझा की।

दूरदराज के खिलाड़ियों तक पहुंचेगी जानकारी

एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में खेल से जुड़े बच्चे चोट लगने के बाद कई बार सही जानकारी के अभाव में परेशान होते हैं। ऐसे लोगों के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से आयोजित वेबिनार उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भौतिक चिकित्सकों के साथ मिलकर आमजन को स्वास्थ्य और खेल चोटों के प्रति जागरूक करने का कार्य जारी रखेगा।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से लगातार स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों के उपचार में छूट दिलाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अलायड एंड हेल्थकेयर से जुड़े विषयों में शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास भी किया जाएगा।

चार अक्टूबर को होगा अगला वेबिनार

डॉ. नीरज यादव ने बताया कि आगामी चार अक्टूबर को कंधे से जुड़ी समस्याओं पर आधारित वेबिनार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इससे जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सकों के प्रति डॉ. पीयूष श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। संचालन टीम के अध्यक्ष डॉ. अमरेश मोहन पाठक ने किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कन्विनर डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. रामप्रवेश, डॉ. सुप्रिया, डॉ. तारक, डॉ. श्रीयांस, डॉ. तनुश्री, डॉ. सतीश, डॉ. आशीष, डॉ. रितेश और डॉ. प्रीति शर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। सत्कार इंस्टीट्यूट के एडमिन कृष्णमोहन ने भी आयोजन में सहयोग किया।