केराकत। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सेवा संस्थान (ओम शांति) की ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल को राखी बांधी।
इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार तिलक लगाया और आरती उतारकर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए पर्व के संदेश को भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और अध्यक्ष प्रतिनिधि ने ब्रह्माकुमारी बहनों को उपहार भेंट किए। उन्होंने बहनों की रक्षा करने और सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया।


