Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरअटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर...

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

आजमगढ़। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं में कुल 149 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त विवेक ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को अपने कार्यालय सभागार में मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों का पहले से निरीक्षण कर लिया जाए। जहां भी कोई कमी मिले, उसे समय रहते दूर कराया जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह और सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार को सप्ताह में कम से कम एक दिन अलग-अलग अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश भी दिया।

बैठक में उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में नौ विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाना है। परीक्षा मंडल के तीनों जिलों में चयनित केंद्रों पर आयोजित होगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद 25 फरवरी 2027 को परिणाम घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे और कोरोना काल में श्रमिकों के अनाथ हुए बच्चे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव, बीएसए राजीव पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।