Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरआंधी-पानी ने धान की तैयार फसल को खेतों में गिराया

आंधी-पानी ने धान की तैयार फसल को खेतों में गिराया

नदौली समेत कई गांवों में नुकसान की सूचना, किसानों ने सर्वे कर मुआवजा दिलाने की उठाई मांग

केराकत। बीती रात तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र में धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई। नदौली, डेढ़ुवाने, अकबरपुर, मुर्की, डेहरी और सूरतपुर समेत आसपास के गांवों में किसानों ने फसल को नुकसान होने की बात कही है। फसल तैयार होने के समय मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों के अनुसार, अधिकांश खेतों में धान की फसल पकने के करीब थी। तेज हवा के चलते कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई। इससे अब कटाई में परेशानी होने के साथ बारिश जारी रहने पर गिरी फसल के सड़ने और दाने खराब होने की आशंका है।

किसानों का कहना है कि धान की खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है। ऐसे समय में फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता है। किसान दीपनारायण सिंह समेत अन्य किसानों ने प्रभावित गांवों में राजस्व विभाग की टीम भेजकर खेतों का सर्वे कराने की मांग की है।

किसानों ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए और नियमानुसार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसान दीपनारायण सिंह ने बताया कि कई खेतों में धान की बालियां जमीन से सट गई हैं, जिससे फसल संभालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की।