Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीएचसी के मुख्य गेट पर गड्ढे, आसपास गंदगी से परेशानी

सीएचसी के मुख्य गेट पर गड्ढे, आसपास गंदगी से परेशानी

अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान, लोगों ने सफाई और मरम्मत की मांग की

केराकत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बने गड्ढों और आसपास फैली गंदगी से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य गेट के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित है। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है।

सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इलाज और जांच के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। मुख्य गेट के पास बने गड्ढों से होकर गुजरना उनके लिए मुश्किल भरा रहता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है।

वहीं मुख्य गेट के आसपास और अस्पताल परिसर के इर्द-गिर्द गंदगी तथा झाड़-झंखाड़ जमा होने से सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य गेट के आसपास और अस्पताल की बाउंड्री के अंदर लंबे समय से सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। नियमित सफाई नहीं होने से कूड़ा और घास-पूस जमा हो रहा है। बारिश के बाद आसपास का माहौल और खराब हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान के प्रवेश मार्ग को साफ और व्यवस्थित रखा जाना चाहिए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में परेशानी न हो।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मुख्य गेट के आसपास नियमित सफाई कराने, झाड़-झंखाड़ हटवाने और सड़क के गड्ढों को भरवाकर रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रवेश मार्ग की व्यवस्था ठीक होने से अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।