Tag: जौनपुर

HomeTagsजौनपुर

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

नीलदीप एकेडमी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 मरीजों का परीक्षण

सीहीपुर स्थित नीलदीप एकेडमी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। विभिन्न रोगों के चिकित्सकों ने करीब 350 मरीजों की जांच की। गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया।

गोमती का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा तटीय गांवों की चिंता

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से जौनपुर के तटीय गांवों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण निचले खेतों में जलभराव और कटान की आशंका के बीच मवेशियों व जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

जौनपुर पुलिस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

मछलीशहर के शिक्षामित्रों ने लिया सहयोग का संकल्प

मछलीशहर के जमुहर स्थित माता-पिता इंटर कॉलेज में शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसमें सेवानिवृत्त साथियों, बेटियों के विवाह और गंभीर बीमारी की स्थिति में आपसी अंशदान से आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया गया।

एनएच-233 से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा प्रतिकर

एनएच-233 चौड़ीकरण से प्रभावित केराकत क्षेत्र के 20 गांवों के किसानों के प्रतिकर भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम सैमुअल पाल एन. ने किसानों से वार्ता कर लंबित मामलों की जानकारी ली और जरूरी अभिलेख जल्द जमा कराने को कहा।

तूफानी सरोज के खिलाफ एफआईआर की मांग, ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने केराकत विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में जांच और एफआईआर की मांग की। संगठन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को कानून और निशुल्क सहायता की जानकारी

लैंगिक उत्पीड़न, श्रमिक कानून और किशोरों से जुड़े प्रावधानों पर हुई चर्चाजौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सरयू देवी इंटर कॉलेज, राजपुर...

संभव अभियान की खराब प्रगति पर मुंगराबादशाहपुर सीडीपीओ को नोटिस

संभव अभियान 6.0 की समीक्षा में मुंगराबादशाहपुर की खराब प्रगति पर सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सैम बच्चों के गृहभ्रमण, ई-कवच फॉलोअप और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती में तेजी लाने को कहा।

दुर्गापूजा पंडालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा मानक होंगे अनिवार्य

जौनपुर में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने पंडालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए। विसर्जन मार्गों को मोटरेबल रखने के साथ पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

गर्भवती गाय बताकर बेचने का आरोप, 25 हजार रुपये की ठगी की शिकायत

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गाय को गर्भवती बताकर 25 हजार रुपये में बेचने और कथित ठगी करने का आरोप लगाया है। पशु चिकित्सक की जांच के बाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।

जिला कारागार के त्रैमासिक निरीक्षण में नहीं मिली प्रतिबंधित वस्तु, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर जिला कारागार के त्रैमासिक निरीक्षण में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैरकों, पाकशाला व जेल अस्पताल का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार तलाशी में कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।

Categories

spot_img