Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरगांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रम

गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विविध कार्यक्रम

दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित, विद्यार्थियों ने चित्रकला व रंगोली से दिया संदेश

जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रेक्षागृह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत जनकल्याण, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और डॉ. अजय सिंह ने किया। राज्यमंत्री ने गांधी और शास्त्री के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गांधी और शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित चित्रकला और रंगोली प्रस्तुत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने विभिन्न स्टॉल लगाए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर समूहों के उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

संस्कृति विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता, विकास, विज्ञान, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संदेश दिए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, दिव्यांगजन और आमजन मौजूद रहे।