Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित

जेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित

जौनपुर। उद्योग एवं उद्यम निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर के निर्देश पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जेम (GeM) पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सरकारी आवश्यक सामग्री की खरीद से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

जेम एक्सपर्ट अनिल राय ने पीपीटी के माध्यम से पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया, तकनीकी एवं वित्तीय निविदा तथा बीड प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को समझाया। उन्होंने निर्धारित नियमों के अनुसार खरीद प्रक्रिया संचालित करने के संबंध में भी जानकारी दी।

प्रश्नोत्तर सत्र में विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों ने बीड प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं से संबंधित सवाल किए। विशेषज्ञ ने समस्याओं के समाधान के साथ प्रक्रिया को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज एएस पाठक, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ मौजूद रहे।