Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

जौनपुर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा की पुस्तकों के वितरण और सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद सफाई कर्मचारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट किया गया। आयोजकों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उनके योगदान के प्रति आभार जताया।

इसके बाद सफाई कर्मचारियों और अन्य उपस्थित लोगों के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की नि:शुल्क विशेष स्क्रीनिंग कराई गई। फिल्म में बाबा नीब करौरी के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति और सेवा से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देना था।