जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर दिया जोर
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ‘महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के विचार और आज का भारत’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने इन आदर्शों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गोष्ठी में गांधी के अहिंसा के विचार और शास्त्री की सादगी पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान समेत अन्य वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे।
संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


