Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

भंडारी स्टेशन के पास गंदगी का अंबार, मंदिर तक पहुंचना मुश्किल

जौनपुर के भंडारी स्टेशन के समीप अहियापुर स्थित मंदिर के आसपास कूड़े का अंबार लगा है। गंदगी और दुर्गंध से श्रद्धालु, राहगीर व स्थानीय नागरिक परेशान हैं। लोगों ने जिला प्रशासन, नगर पालिका और रेलवे प्रशासन से नियमित सफाई एवं कचरा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरखेल, परिचर्चा और गुड टच-बैड टच गतिविधियों से बच्चों को किया जागरूक

खेल, परिचर्चा और गुड टच-बैड टच गतिविधियों से बच्चों को किया जागरूक

पांच ग्राम पंचायतों और तीन इंटर कॉलेजों में चला अभियान

सुजानगंज। बच्चों को लैंगिक अपराधों और शोषण से बचाने तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारी चेतना फाउंडेशन एवं एफएडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया पॉक्सो एवं बाल सुरक्षा जागरूकता अभियान संपन्न हो गया। 10 से 25 नवंबर तक चले अभियान के तहत विकासखंड सुजानगंज की पांच ग्राम पंचायतों और तीन इंटर कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मटियाही, बाबूरामपुर, पूरे रामसहाय, रामपुर एवं भैसहा रामपुर ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों सहित अन्य संबंधित लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान पॉक्सो अधिनियम-2012 की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों एवं शोषण से संरक्षण प्रदान करता है। साथ ही अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में भी बताया गया।

खेल, परिचर्चा और सवाल-जवाब के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान करने के तरीके बताए गए। गुड टच-बैड टच गतिविधियों के जरिए बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को भी बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया गया। सभी ने जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूजा, सकीना बानो, प्रीति, वंदना वर्मा एवं वंदना पाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।