Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण

नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कार्यों का उद्घाटन किया।
Homeअपना जौनपुरजिला जेल में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

जिला जेल में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, खेलकूद व रंगोली प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिला कारागार में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा रामधुन का सामूहिक गायन हुआ।

बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके बीच शतरंज, कैरम, खो-खो और वॉलीबाल समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। महिला बंदियों के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता हुई। जेल अधीक्षक ने नशा उन्मूलन पर आयोजित गोष्ठी में बंदियों को गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में बंदियों को फल वितरित किए गए।