जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रविवार को रमानाथ महाविद्यालय, ईशापुर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराईं।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।
शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों डॉ. पवन चौरसिया, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. डीसी मौर्य, डॉ. रश्मि मौर्य, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. रेनू मौर्य और डॉ. राजेश मौर्य को राज्यमंत्री ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महामंत्री पीयूष गुप्ता, सहकार भारती जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू और महाविद्यालय प्रबंधक अजय मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने सहयोग के लिए आभार जताया। संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया।


