Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांसद निधि से बने सोलर प्लांट, ओपन जिम व आधुनिक शौचालय का...

सांसद निधि से बने सोलर प्लांट, ओपन जिम व आधुनिक शौचालय का लोकार्पण

शंकरगंज इंटर कॉलेज में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया उद्घाटन

सुजानगंज। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्री राजनारायण इंटर कॉलेज, शंकरगंज में सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने विद्यालय परिसर में स्थापित सोलर प्लांट, ओपन जिम, आधुनिक शौचालय और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विकास से क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष चेतनारायण शुक्ला ने की। संचालन अखिलेश सिंह ने किया। प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओमप्रकाश दूबे समेत विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।