Tag: जौनपुर
जौनपुर में दिमागी बुखार का पहला केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जौनपुर में इस वर्ष जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला सामने आया है। सुजानगंज के भावुपुर में मरीज का उपचार जारी है। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर केस सत्यापन के साथ मच्छररोधी गतिविधियां और जागरूकता अभियान शुरू कराया।
दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश
सुजानगंज थाने में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों की बैठक में बिना अनुमति पंडाल लगाने पर रोक, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था तथा निर्धारित स्थल पर प्रतिमा विसर्जन के निर्देश दिए गए।
जमानत की फीस के विवाद में अधिवक्ता व साथियों को बंधक बनाकर पीटा
मुंगराबादशाहपुर में जमानत फीस के विवाद में अधिवक्ता और उनके साथियों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने देर रात दबिश देकर अधिवक्ताओं को सुरक्षित छुड़ाया और कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संजय निषाद को धमकी के विरोध में निषाद पार्टी का प्रदर्शन
जौनपुर कलेक्ट्रेट में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को कथित धमकी के विरोध में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का प्रदर्शन
जौनपुर कलेक्ट्रेट में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस से नोकझोंक के बीच दो प्रतीकात्मक पुतले फूंके गए।
डॉ. यशवीर सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस कप्तान
उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। वर्तमान एसपी कुँवर अनुपम सिंह का तबादला पीएसी मुख्यालय लखनऊ किया गया है।
नवरात्र में बिजली के खुले इंतजाम से हादसे का खतरा
नवरात्र से पहले चौकियां धाम और सिपाह में विद्युत सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। चौकियां धाम में छह माह से पोल शिफ्ट नहीं हुआ है, जबकि सिपाह में पूजा पंडाल के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा है।
72 घंटे से करीब पांच दर्जन घर अंधेरे में, स्कूल के पास सड़क पर पड़ा विद्युत तार
लोहता गांव में आंधी-बारिश के बाद करीब पांच दर्जन घरों की बिजली 72 घंटे से गुल है। प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर टूटे विद्युत तार से हादसे का खतरा बना हुआ है।
बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर और विधिक सेवाओं के प्रति किया जागरूक
जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
सेवा संकल्प सभा के बाद निकली सेवा ज्योति यात्राहाईडिल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता...
जौनपुर में भाजपा की सेवा संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाईडिल चौराहे से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस वहीं पहुंचकर समाप्त हुई।
पांच साल से अधिक पुराने वाद इसी माह निपटाने के निर्देशडीएम ने मछलीशहर तहसील का निरीक्षण कर निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
डीएम सैमुअल पाल एन. ने मछलीशहर तहसील के निरीक्षण में पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को इसी माह प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में लापरवाही मिली तो ठेकेदार और अधिकारी होंगे जिम्मेदार
जौनपुर में 50 लाख रुपये से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने गुणवत्ता और समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार और अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने को कहा।

