Tag: जौनपुर
बक्सा एसओ पर रिश्वत मांगने का आरोप, अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जौनपुर में बक्सा थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
मेले में सुरक्षा और कर व्यवस्था पर उठे सवाल, नागरिकों ने संयुक्त जांच की मांग की
जौनपुर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों की सुरक्षा, फायर सेफ्टी, विद्युत व्यवस्था और कर नियमों के पालन को लेकर नागरिकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों से जाना सुविधाओं का हाल
जौनपुर जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल और पाकशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जौनपुर में साहबों की ‘चाकरी’ में उलझा बिजली विभाग, फील्ड में लाइनमैनों का टोटा
जौनपुर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कई संविदाकर्मी फील्ड कार्य छोड़ अधिकारियों के आवासों और कार्यालयों में निजी कार्यों में लगे हैं, जिससे लाइनमैनों की कमी और बिजली आपूर्ति की समस्याएं बढ़ रही हैं।
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
कूड़े के ढेर से जूझ रहे जौनपुर बिजली विभाग के कर्मचारी, सफाई न होने से विद्युत कार्य प्रभावित
जौनपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों को कूड़े के ढेर के बीच विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।
देह व्यापार के कथित अड्डे पर छापा, रेस्टोरेंट-लाइब्रेरी भी जांच के घेरे में
जौनपुर के टीडी कॉलेज क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के दौरान कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई।
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
जौनपुर में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल, पेयजल संकट भी गहराया
भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और पेयजल संकट के कारण आमजन परेशान हैं।

