Tag: जौनपुर समाचार

HomeTagsजौनपुर समाचार

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

सार्वजनिक रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

जौनपुर के बिलोई गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले भी अधिकारियों ने रास्ता खुलवाया था, लेकिन अब दोबारा विवाद सामने आया है।

चाइनीज मांझे से घायल खालिद अस्पताल से डिस्चार्ज

जौनपुर के रसीदाबाद क्षेत्र में चाइनीज मांझे से गर्दन में गंभीर चोट लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती खालिद अहमद उर्फ सब्बू को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान की टीम ने उनकी गर्दन पर 10 टांके लगाए थे। हालत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

सई नदी में बहता दिखा शव, तलाश में जुटी पुलिस

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर इलाके में सई नदी में शव बहता दिखाई देने की सूचना मिली। डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, शव की तलाश कराई जा रही है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

जर्जर बिजली पोल को रस्सी के सहारे टिकाया, हादसे का खतरा

जौनपुर की पुरानी बाजार रोड पर गंगा प्रेस के सामने जर्जर बिजली पोल को दूसरे खंभे से रस्सी के सहारे टिकाया गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए बिजली विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर नया पोल लगाने की मांग की है।

सीवर लाइन का काम खत्म, फिर भी धंस रही सड़कें; मानिक चौक-सिपाह मार्ग पर बना गड्ढा

डॉ. अजीत कपूर के सामने अचानक धंसा सड़क का हिस्सा, गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन चपेट में नहीं आयाजौनपुर। शहर में सीवर...

जीआरपी जौनपुर के नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगी आवासीय सुविधा

जौनपुर जीआरपी थाने में पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए नवनिर्मित बैरक का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

मोबाइल की लत पर कलम से वार, विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से नवाजे गए होनहार

खुटहन के रुस्तमपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार-2026 के तहत हिंदी निबंध प्रतियोगिता हुई। ‘मोबाइल की बढ़ती लत : सुविधा से समस्या तक’ विषय पर आदर्श वर्मा प्रथम, अंशिका मिश्रा द्वितीय और शिवराज गौतम तृतीय रहे।

नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खुटहन के तिसौली गांव में नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में पत्नी का शव बेड पर और पति का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर हुआ विचार-विमर्श

जौनपुर में डीसीडीसी की बैठक में 54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर चर्चा हुई। वित्तीय रूप से कमजोर समितियों को मजबूत करने और रंगाई-पुताई समेत आवश्यक कार्य कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और एसपी अनुपम सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केराकत की नई कार्यकारिणी गठित

केराकत में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी गठित की गई। योगेंद्र यादव को अध्यक्ष और अमित यादव को तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

Categories

spot_img