Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पत्नी का शव बेड पर और पति की लाश फंदे पर लटकती मिली, घटना से गांव में सनसनी

खुटहन। तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह कमरे में पत्नी का शव बेड पर और पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। एक ही कमरे में दोनों के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

तीन माह पहले हुई थी शादी

गांव निवासी मिठाईलाल के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद गौतम की शादी करीब तीन माह पहले 10 मई को 20 वर्षीय नेहा से हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कारण नेहा के कई बार मायके चले जाने की बात भी सामने आई है।

बताया गया कि बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों रात में अपने कमरे में चले गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजनों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दरवाजा तोड़कर देखा तो मिले दोनों के शव

प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर स्वजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नेहा का शव बेड पर पड़ा था और उसके गले पर काला निशान बताया गया है, जबकि गोविंद का शव फंदे से लटकता मिला।

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोविंद के परिवार में उसके पिता मिठाईलाल और छोटा भाई धर्मेंद्र हैं। धर्मेंद्र परदेश में रहता है, जबकि गोविंद की मां का पहले ही निधन हो चुका है।