Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजीआरपी जौनपुर के नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगी आवासीय सुविधा

जीआरपी जौनपुर के नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगी आवासीय सुविधा

जौनपुर। जीआरपी जौनपुर थाने में पुलिसकर्मियों के लिए तैयार किए गए नवनिर्मित बैरक का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इससे थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में सुविधा बढ़ी है।

बैरक का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश प्रकाश एन. ने किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज जोन प्रशांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बैरक का किया निरीक्षण

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही रहने के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर सम्यक चौधरी, सहायक मंडल अभियंता राजित राम तथा जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नवनिर्मित बैरक के शुरू होने से जीआरपी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को रहने के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।