Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुर54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर हुआ विचार-विमर्श

54 एम-पैक्स समितियों के उन्नयन पर हुआ विचार-विमर्श

डीसीडीसी की बैठक में वित्तीय रूप से कमजोर समितियों को मजबूत करने के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार को एनआईसी कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक हुई। इसमें वित्तीय रूप से कमजोर और पूर्व निबंधित एम-पैक्स समितियों के उन्नयन को लेकर चर्चा की गई।

54 समितियां उन्नयन के लिए चिह्नित

बैठक में एआर कोऑपरेटिव ब्रजेश पाठक ने बताया कि जनपद में कुल 54 समितियों को रंगाई-पुताई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए चिह्नित किया गया है।

जिलाधिकारी ने इन समितियों के उन्नयन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में समितियों की स्थिति और उन्हें बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।