Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार की बैरकों, अस्पताल, पाकशाला और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जिला कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। संबंधित चिकित्सकों और कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद अधिकारियों ने पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार बनाए रखने को कहा गया।