Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमोबाइल की लत पर कलम से वार, विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से नवाजे...

मोबाइल की लत पर कलम से वार, विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार से नवाजे गए होनहार

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में आदर्श वर्मा प्रथम, अंशिका मिश्रा द्वितीय और शिवराज गौतम तृतीय

खुटहन। रुस्तमपुर की पूर्व प्रधान स्व. विद्यावती पांडेय की पुण्य स्मृति में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज, रुस्तमपुर में ‘विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार-2026’ के तहत हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘मोबाइल की बढ़ती लत : सुविधा से समस्या तक’ रखा गया। विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. विद्यावती पांडेय की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता वीरेंद्र मिश्र ने की।

आदर्श वर्मा प्रथम, अंशिका और शिवराज को स्थान

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के आदर्श वर्मा ने प्रथम, अंशिका मिश्रा ने द्वितीय और शिवराज गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृति जोरिया एवं समीक्षा जोरिया को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुभाष पांडेय ने कहा कि विद्यावती प्रेरणा पुरस्कार विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की सराहनीय पहल है।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने पर जोर

विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शिक्षा, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि पैदा करते हैं तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि स्व. विद्यावती पांडेय की स्मृति को जीवंत रखते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना इस पुरस्कार की सार्थक पहल है।

इस अवसर पर कैप्टन अशोक उपाध्याय, देवी प्रसाद उपाध्याय, बंशबहादुर पाल, सुशील पांडेय, ओमप्रकाश उपाध्याय एवं राजेश पांडेय ने भी विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अभिभावक और क्षेत्रवासी

कार्यक्रम में जगदीश पांडेय, डॉ. अनिल तिवारी, अशोक मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव मिश्रा, किशन यादव एवं हीरालाल गौतम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संचालन बृजेंद्र तिवारी ने किया। प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।