Tag: सुजानगंज
जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत से गांव में मातम, दो घायलों की हालत नाजुक
सुजानगंज के सुल्तानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 72 वर्षीय हीरावती देवी की मौत से मातम पसरा है। दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 10 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की मौत; छात्रा समेत तीन घायल
सुजानगंज के सुल्तानपुर ग्रामसभा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 72 वर्षीय हीरावती देवी की मौत हो गई। रमेश सिंह, विनोद सिंह और कक्षा 11 की छात्रा हर्षिता सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राज्यसभा सांसद पर कथित अभद्र टिप्पणी के आरोप में युवती गिरफ्तार
जौनपुर के सुजानगंज में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में 19 वर्षीय युवती तनु तिवारी उर्फ तनवी तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और 25 अक्टूबर को युवती को न्यायालय भेज दिया गया।
छुट्टा गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के बेसार गांव में रविवार सुबह छुट्टा गाय के हमले में 65 वर्षीय रामदयाल गौतम की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है।
जौनपुर में दिमागी बुखार का पहला केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
जौनपुर में इस वर्ष जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला सामने आया है। सुजानगंज के भावुपुर में मरीज का उपचार जारी है। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर केस सत्यापन के साथ मच्छररोधी गतिविधियां और जागरूकता अभियान शुरू कराया।
सीएचसी परिसर में दलालों के हस्तक्षेप पर अधीक्षक सख्त, पुलिस को दी तहरीर
सुजानगंज सीएचसी परिसर में बाहरी लोगों द्वारा मरीजों को कथित रूप से निजी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर की ओर भेजने की शिकायत पर अधीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश
सुजानगंज थाने में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों की बैठक में बिना अनुमति पंडाल लगाने पर रोक, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था तथा निर्धारित स्थल पर प्रतिमा विसर्जन के निर्देश दिए गए।
सांसद निधि से बने सोलर प्लांट, ओपन जिम व आधुनिक शौचालय का लोकार्पण
सुजानगंज के श्री राजनारायण इंटर कॉलेज, शंकरगंज में सांसद निधि से बने सोलर प्लांट, ओपन जिम, आधुनिक शौचालय और स्ट्रीट लाइट का राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने लोकार्पण किया।
जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, कान्हा के स्वागत को तैयार जौनपुर
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों और पंडालों में झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी समेत सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।
पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत
सुजानगंज के नाहरमऊ गांव में पंखा दूसरे स्थान पर रखते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय विवाहिता कंचन की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और उनके दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
सड़क किनारे उगी झाड़ियों ने बढ़ाई हादसे की आशंका
सुजानगंज क्षेत्र में बरसात के बाद सड़क किनारे घनी झाड़ियां उगने से पटरियां छिप गई हैं। राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, प्रेम और विश्वास का पर्व मनाया
सुजानगंज ब्लॉक क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। बाजारों में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही।

