Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

बिना अनुमति पंडाल लगाने पर रोक, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था रखने की हिदायत

सुजानगंज। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को थाना परिसर में पंडाल आयोजकों के साथ बैठक हुई। थाना अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने आयोजकों को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी स्थान पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित नहीं किया जाएगा।

थाना अध्यक्ष ने सभी पंडालों में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था रखने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि प्रतिमा विसर्जन नदी में नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थल और नियमों के अनुसार ही विसर्जन करने के निर्देश दिए गए।

सड़क किनारे लगाए जाने वाले पंडालों के आयोजकों को वालंटियर तैनात करने को कहा गया, ताकि यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे। पंडाल के आसपास आयोजकों द्वारा स्वयं किसी प्रकार का गति अवरोधक नहीं बनाने के निर्देश भी दिए गए। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।

थाना अध्यक्ष ने आयोजकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।