Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपंखा हटाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत

पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

सुजानगंज। घर में झाड़ू लगाते समय चल रहे पंखे को दूसरे स्थान पर रखते वक्त करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

जानकारी के अनुसार, सुजानगंज थाना क्षेत्र के नाहरमऊ गांव निवासी बीरेंद्र कुमार गौतम की पत्नी कंचन (35) गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पास में चल रहे पंखे को दूसरे स्थान पर रखने के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं।

हादसे के समय घर में छोटे बच्चे ही मौजूद बताए गए। करंट लगने की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंचन को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। कंचन का मायका सुजानगंज क्षेत्र के अरुआ गांव में है। वह अवधेश गौतम की बेटी थीं।

कंचन के दो छोटे बच्चे हैं। बेटा आरके करीब पांच वर्ष और बेटी मीनाक्षी करीब चार वर्ष की है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।