Tag: सैमुअल पाल एन.
पांच साल से अधिक पुराने वाद इसी माह निपटाने के निर्देशडीएम ने मछलीशहर तहसील का निरीक्षण कर निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
डीएम सैमुअल पाल एन. ने मछलीशहर तहसील के निरीक्षण में पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को इसी माह प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में लापरवाही मिली तो ठेकेदार और अधिकारी होंगे जिम्मेदार
जौनपुर में 50 लाख रुपये से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने गुणवत्ता और समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार और अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने को कहा।
जनगणना तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देशप्रशिक्षण, कार्मिक चयन और संसाधनों की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा
जौनपुर में जनगणना के आगामी द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा में डीएम ने प्रशिक्षण, कार्मिक चयन और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
निर्वाचन तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देशडीएम ने मतदान केंद्रों पर इंटरनेट, बिजली व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा में डीएम ने मतदान केंद्रों पर इंटरनेट, बिजली, पेयजल, वीडियोग्राफी और अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दुर्गापूजा पंडालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा मानक होंगे अनिवार्य
जौनपुर में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने पंडालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए। विसर्जन मार्गों को मोटरेबल रखने के साथ पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।
जिला कारागार के त्रैमासिक निरीक्षण में नहीं मिली प्रतिबंधित वस्तु, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जौनपुर जिला कारागार के त्रैमासिक निरीक्षण में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैरकों, पाकशाला व जेल अस्पताल का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार तलाशी में कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।
कृषि विभाग में 71 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र
जौनपुर कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित 71 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। डीएम सैमुअल पाल एन. समेत अधिकारियों ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जिम्मेदारी से कार्य करने की अपील की।
रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ तीन हजार, कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी मिला
जौनपुर में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का मानदेय 2,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। कार्यक्रम में 15 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से बढ़े हुए मानदेय का चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया। शेष रसोइयों का एक माह में पंजीकरण पूरा कराने की बात कही गई।

