Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्वाचन तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देशडीएम ने मतदान केंद्रों पर...

निर्वाचन तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देशडीएम ने मतदान केंद्रों पर इंटरनेट, बिजली व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा

जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मिकों को समय से प्रशिक्षण देने और मतदान केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तैयार रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों के पहचान-पत्र जारी करने, मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों के बैठने की उचित व्यवस्था और वीडियोग्राफी की तैयारी समय से पूरी करने को कहा। केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर पुलिस बल की ब्रीफिंग कराने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों और आवश्यक निर्देशों से अवगत कराने को कहा। जिलाधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारियों को गंभीरता एवं समयबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, सभी खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।