Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरजिला कारागार के त्रैमासिक निरीक्षण में नहीं मिली प्रतिबंधित वस्तु, व्यवस्थाओं का...

जिला कारागार के त्रैमासिक निरीक्षण में नहीं मिली प्रतिबंधित वस्तु, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को मिल रही सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बैरकों की तलाशी में नहीं मिली प्रतिबंधित वस्तु

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण किया और आवश्यकतानुसार तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार तलाशी में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। जिलाधिकारी ने जेल परिसर और बैरकों में समय-समय पर सघन तलाशी कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

पाकशाला और अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं

अधिकारियों ने कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। वहां भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं तथा जेल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बंदियों की समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधिक सहायता और अधिकारों की जानकारी देने पर जोर

जनपद न्यायाधीश ने कारागार प्रशासन को बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों से संबंधित आवश्यक जानकारी बंदियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कारागार परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, उपायुक्त उद्योग, सेवायोजन अधिकारी समेत कारागार प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।