Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनगणना तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देशप्रशिक्षण, कार्मिक चयन और...

जनगणना तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देशप्रशिक्षण, कार्मिक चयन और संसाधनों की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा

जौनपुर। आगामी द्वितीय चरण के जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य के लिए निर्धारित प्रशिक्षण समय से पूरा कराने और पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने को कहा। प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के साथ महिला प्रशिक्षुओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) से संबंधित रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनगणना कार्य से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरी करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।