Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिलाधिकारी ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण, अधिक शुल्क लेने की शिकायत पर जताई नाराजगी

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों ने निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिक शुल्क लेने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
Homeअपना जौनपुरकृषि विभाग में 71 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

कृषि विभाग में 71 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

जौनपुर। कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित 71 अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि जनपद में कुल 71 प्राविधिक सहायकों का चयन हुआ है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि कृषि कर्मी किसानों के हित में जिम्मेदारी और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ कार्य करें।

डीएम ने ईमानदारी से दायित्व निभाने को कहा

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कृषि और किसान हित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा।

नियुक्ति पत्र मिलने पर कर्मचारियों में उत्साह

नियुक्ति पत्र मिलने पर नवनियुक्त कर्मचारियों में उत्साह रहा। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।