Tag: डीएम जौनपुर
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों से जाना सुविधाओं का हाल
जौनपुर जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल और पाकशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय अधिकार संघ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि घोषित करने और आरक्षण सूची जारी करने की मांग को लेकर जौनपुर के जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा।
जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश
जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र निरीक्षण: डीएम ने नकलविहीन परीक्षा के दिए सख्त निर्देश
यूपीटीईटी परीक्षा केंद्र निरीक्षण के दौरान जौनपुर के जिलाधिकारी ने टीडी लॉ कॉलेज और टीडी कॉलेज में सुरक्षा, सीसीटीवी और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए।
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त
आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
डीएम का सख्त आदेश: 25 जून तक चालू करें सभी सामुदायिक शौचालय, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जिला स्वच्छता समिति की बैठक में सभी सामुदायिक शौचालयों को 25 जून तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिए। समय सीमा का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

