Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति बैठक में डीएम का जोर, बीईओ को रोज 5 स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बीईओ को प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि घोषित करने की मांग, डीएम को...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तिथि घोषित कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिकार संघ (रजि.) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि पंचायत चुनाव की तिथि 10 या 13 जुलाई 2026 तक घोषित की जाए तथा इसी अवधि में आरक्षण सूची जारी कर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाए।

आरक्षण सूची जारी करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि यदि निर्धारित समय तक रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो पाती है तो सरकार सभी सीटों पर सामान्य श्रेणी के आधार पर चुनाव कराने पर विचार करे, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

निष्पक्ष चुनाव कराने पर दिया जोर

संगठन ने प्रदेश की लगभग 58 हजार ग्राम पंचायतों में परिसीमन, आरक्षण और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं समयबद्ध चुनाव कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला हैं, इसलिए समय पर चुनाव कराया जाना आवश्यक है।

आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय अधिकार संघ ने चेतावनी दी कि यदि 10 या 13 जुलाई 2026 तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 14 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन ने शासन से जनहित में शीघ्र निर्णय लेकर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।