Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण,...

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों से जाना सुविधाओं का हाल

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्वेता यादव ने शनिवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विधिक सहायता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता जांची

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। साथ ही भोजन व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।

अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा

अधिकारियों ने जेल अस्पताल पहुंचकर बंदियों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बंदियों को समय पर समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बंदियों के अधिकारों पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के अधिकारों, मूलभूत सुविधाओं तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही विधिक सहायता और आवश्यक सेवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम सहित कारागार एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।