जौनपुर। बदलापुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का नौ घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और बजाज डिस्कवर बाइक बरामद हुई है। मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मरगूपुर के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज निषाद (24), अरुण निषाद (19) और सुधीर निषाद (24), निवासी मरगूपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि तीनों को छह अक्टूबर की सुबह करीब एक बजे पकड़ा गया। मामले में थाना बदलापुर में मु.अ.सं. 469/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


