Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की रुचि और रिया ने जीते स्वर्ण पदकशानदार प्रदर्शन करते हुए...

जौनपुर की रुचि और रिया ने जीते स्वर्ण पदकशानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

जौनपुर। सहजनवा, गोरखपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में जौनपुर की दो बालिका खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीडी इंटर कॉलेज की रुचि प्रजापति ने अंडर-19 के अंडर-49 किग्रा भार वर्ग और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदयालगंज की रिया यादव ने अंडर-17 के अंडर-55 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

दोनों खिलाड़ियों का चयन वाराणसी मंडल की बालिका टीम में हुआ था। वे एएसओ क्लब ताइक्वांडो, महाराणा प्रताप इंडोर हाल में मुख्य कोच आशुतोष सिंह एडवोकेट के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

मुख्य कोच के अनुसार, जिला, मंडल और प्रदेशीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

दोनों की उपलब्धि पर क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।