जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी रेलवे कर्मियों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी और पायलट ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस में शिफ्ट कर उपचार के लिए सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया।
बताया गया कि घायल युवक फिलहाल अचेत अवस्था में है। उसके होश में आने के बाद ही पहचान की पुष्टि हो सकेगी।


