Tag: Jaunpur news
संचारी दस्तक अभियान की तैयारी तेज, सफाई, फॉगिंग और रोग नियंत्रण पर रहेगा विशेष जोर
जौनपुर में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 जुलाई से शुरू होने वाले संचारी दस्तक अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
देह व्यापार के कथित अड्डे पर छापा, रेस्टोरेंट-लाइब्रेरी भी जांच के घेरे में
जौनपुर के टीडी कॉलेज क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के दौरान कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई।
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
संस्कारवान बच्चे ही देश और समाज का उज्ज्वल भविष्य : जी.एस. तिवारी
जौनपुर में आयोजित जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम में केंद्रीय ज्ञान प्रचारक जी.एस. तिवारी ने कहा कि संस्कारवान बच्चे ही देश और समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से सभी को प्रेरित किया।
Jaunpur Police Encounter: चार बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद
जौनपुर के केराकत क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।
कूड़े के ढेर से जूझ रहे जौनपुर बिजली विभाग के कर्मचारी, सफाई न होने से विद्युत कार्य प्रभावित
जौनपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों को कूड़े के ढेर के बीच विद्युत लाइनों की मरम्मत और रखरखाव करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है।
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों से जाना सुविधाओं का हाल
जौनपुर जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल और पाकशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
मेले में सुरक्षा और कर व्यवस्था पर उठे सवाल, नागरिकों ने संयुक्त जांच की मांग की
जौनपुर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों की सुरक्षा, फायर सेफ्टी, विद्युत व्यवस्था और कर नियमों के पालन को लेकर नागरिकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
मंगरौरा ब्लॉक के 30 स्कूलों के विलय के विरोध में शिक्षक उतरे मैदान, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर के मंगरौरा ब्लॉक में 30 परिषदीय विद्यालयों के विलय के प्रस्ताव का शिक्षकों ने विरोध किया। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की गई। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों के एकीकरण से ग्रामीण बच्चों, विशेषकर छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी।

