Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेजबान आझूराय के छात्रों का रहा दबदबा, विजेताओं को मिला सम्मान

मेजबान आझूराय के छात्रों का रहा दबदबा, विजेताओं को मिला सम्मान

‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर हुई ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, विजेताओं को दिए गए प्रमाण पत्र

सिकरारा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आझूराय इंटर कॉलेज धर्मराजगंज, शेरवां के सभागार में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ रखा गया था।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में मेजबान विद्यालय आझूराय इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा। भाषण प्रतियोगिता में तीनों स्थान इसी विद्यालय के छात्रों ने हासिल किए। आदर्श सिंह ने प्रथम, अभि सिंह ने द्वितीय और श्रेयश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में इन छात्रों ने हासिल किए स्थान

जूनियर बालक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में पंचशील इंटर कॉलेज फतेहगंज की नेहा प्रजापति ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरा की खुशी विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा आझूराय इंटर कॉलेज की यशी उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं जूनियर बालिका वर्ग में आझूराय इंटर कॉलेज की किंजल ने प्रथम, हर्षिता विश्वकर्मा ने द्वितीय और मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की गार्गी स्वराज ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री संदीप तिवारी, नोडल अधिकारी सुहासिनी श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य ओम प्रकाश उपाध्याय ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शरद सिंह, रिपुसूदन सिंह, विजय यादव, मीना देवी श्रीवास्तव, ज्योति यादव, संदीप शुक्ला, नीतीश सिंह, मुकेश तिवारी, केतन सिंह, योगराज यादव, मंडल प्रभारी विपुल सिंह, नीरज मिश्र आदि मौजूद रहे।