Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या...

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप

सिकरारा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

जानकारी के अनुसार हरखपुर गांव निवासी शशिकला निषाद (24), पत्नी नितेश निषाद, की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने बताया कि शशिकला लंबे समय से बीमार थी और उसने घर के टीनशेड वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका की मां उर्मिला, निवासी ग्राम सड़ेरी, थाना बक्शा, ने सिकरारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 मई 2024 को उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह हरखपुर निवासी नितेश निषाद के साथ किया था। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार लगभग साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए गए थे।

आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, जेठ, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शशिकला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

मारपीट के बाद हत्या का आरोप

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 26 जून की रात शशिकला के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मायके पक्ष का कहना है कि मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मौजूद थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।