Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उत्पादों की बिक्री के लिए जेम पोर्टल से जुड़ें : विजया रहाटकर

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जौनपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने लखपति दीदी बनने का लक्ष्य रखने और डिजिटल मार्केटिंग अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कोविड प्रभावित परिवारों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
Homeअपना जौनपुर380 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की नजर, कुलपति ने परखी व्यवस्था

380 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की नजर, कुलपति ने परखी व्यवस्था

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 380 महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं की निगरानी विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के साथ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान कुलपति ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित परीक्षाओं का अवलोकन किया। दोनों जनपदों में परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर और एमए म्यूजिक की परीक्षाएं हुईं। द्वितीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा 278 केंद्रों पर आयोजित की गई। तृतीय पाली में बीए एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर और एमकॉम की परीक्षाएं संपन्न हुईं।

कुलपति ने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 60 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में न्यूनतम दो कैमरे लगाना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र भी केंद्राध्यक्ष और दो कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर के बाद कैमरों की निगरानी में खोले जाएंगे।

इस दौरान निगरानी समिति के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, नियंत्रण कक्ष प्रभारी करुणा निराला, प्रदीप सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।